फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wife said that shot was fired while cleaning revolver, not suicide

पत्नी ने कहा कि सुसाइड नहीं रिवाल्वर साफ करते समय चली थी गोली

Sun, 26 Apr 2020 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Wife said that shot was fired while cleaning revolver, not suicide
मोहाली। फेज-8 स्थित पुलिस की रिहायशी सोसायटी में सब इंस्पेक्टर भूपिंदर कुमार की गोली चलने से हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस कहना है कि मृतक भूपिंदर कुमार की पत्नी ने दर्ज करवाए बयान में कहा है कि उनके पति ने सुसाइड नहीं किया है, बल्कि उनके पति रिवाल्वर की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान अचानक गोली चलने से उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में भी यह बात सामने आई है, कि यह एक हादसा था। जिसके बाद पुलिस ने इस संबंधी केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को सिविल अस्पताल फेज-6 में मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद सेक्टर-57 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस मौके पर डीएसपी सिटी-1, डीएसपी सिटी-2 रमनदीप सिंह समेत कई थानों के एसएचओ और पुलिस मुलाजिम शामिल रहे। इन सभी ने मृतक के परिवार को सांत्वना दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि शुक्रवार को उनके पति की नाके पर ड्यूटी थी। वह कुछ देर के लिए खाना खाने के लिए घर पर आए हुए थे। जैसे ही वह घर पहुंचे तो उन्होंने कहा कि खाना लगा दो, जल्दी उन्होंने फिर से नाके पर जाना है, उस समय घर पर पूरा परिवार मौजूद था। वह खाना लेने चली गई और उनके पति हाथ मुंह धोने लगे। इसके बाद वह अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल कर एक साइड पर रखने लगे। लेकिन रिवाल्वर शायद कुछ गंदी थी। जिसे वह कपड़ा लेकर जल्दी-जल्दी साफ करने लगे, पता नहीं अचानक क्या हुआ कि रिवाल्वर से गोली चल गई और उनके पति को लग गई। जिसके बाद उसने पुलिस कट्रोल रूम पर कॉल की। जिसके बाद वह उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना फेज-8 के एसएचओ रजनीश चौधरी ने कहा कि सुसाइड वाली कोई भी बात सामने नहीं आई है। अचानक गोली चलने से एसआई की जान गई है। हालांकि पहले यह चर्चा थी कि पत्नी की बीमारी से वह परेशान थे। जिसके बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कार में यह लोग हुए शामिल
एसआई भूपिंदर कुमार के अंतिम संस्कार में एएसपी अश्वनी गोटियाल, डीएसपी सिटी-2 रमनदीप सिंह, थाना फेज-1 के एसएचओ मनफूल सिंह, थाना फेज-8 के सएएचओ रजनीश चौधरी, चौकी इंचार्ज बलजिंदर सिंह मंडल, ट्रैफिक जोन-1 के इंचार्ज नरिंदर सूद, पार्षद गुरमुख सिंह सोहल और उनके पारिवारिक सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed