{"_id":"62bf6058ed073a22b03c8028","slug":"wife-murdered-husband-with-lover-and-minor-nephew-mohali-news-pkl4553279200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने प्रेमी और नाबालिग भतीजे संग मिलकर की थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने प्रेमी और नाबालिग भतीजे संग मिलकर की थी पति की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। सैदपुरा निवासी व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और मृतक के नाबालिग भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी ममता और उसके प्रेमी हरप्रीत सिंह (22) वासी गांव भांखरपुर को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया। वहीं नाबालिग भतीजे को कोर्ट ने बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस ने सहदेव के छोटे भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया है। सहदेव की 18 वर्षीय भतीजी मामले में आधिकारिक गवाह बन गई है।
जानकारी के अनुसार 29 जून की सुबह अंबाला-कालका रेलवे लाइन के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की जेब से एक पर्ची मिली थी जिस पर गांव सैदपुरा स्थित फैक्टरी का पता था। वहां जाकर पता करने पर मृतक की पहचान सहदेव (49) निवासी जीबीपी ईको होम्स, गांव सैदपुरा के रूप में हुई। मृतक की पत्नी ममता ने पति के बारे में पुलिस को कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी। पुलिस ने ईको होम्स कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो 28 जून की रात करीब नौ बजे सहदेव, उसकी पत्नी और दो बच्चे जा रहे थे पर ढाई घंटे बाद पत्नी व दोनों बच्चे तो लौटे लेकिन सहदेव साथ में नहीं था।
पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में उसने पूरी सच्चाई बता दी। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसने मर्जी के खिलाफ पति से शादी की थी। उसके पति की उम्र उससे बहुत ज्यादा है। वह शराब के नशे में उससे लड़ता और मारपीट करता था। इस दौरान उसकी मुलाकात 22 वर्षीय हरप्रीत सिंह से हुई। उसकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद उसने हरप्रीत और उसके पति के नाबालिग भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
योजना के मुताबिक 28 जून को उसकी पत्नी अपने पति, नाबालिग भतीजे और 18 वर्षीय भतीजी को ज्यादा शराब पीकर सैदपुरा गांव के बीड में ले गए। वहीं उसके नाबालिग भतीजे ने सहदेव के सिर पर पत्थर फेंका, जिससे वह खून से लथपथ वहीं गिर पड़ा। इसके बाद सफेद हाथी (ऑटो) पर पहले से मौजूद हरप्रीत ने उसे कई बार मारा। किसी के जंगल में आने की आवाज से डरकर उन्होंने घायल सहदेव को एक ऑटो में बिठाया और रेलवे लाइन के पास ले जाकर पत्थर मारकर उसे नाले में फेंक दिया।