फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When stopped from urinating outside the flat, two youths called friends and beat them, ten stitches in the head, fracture in the spine

Mohali News: फ्लैट के बाहर पेशाब करने से रोका तो दो युवकों ने दोस्त बुलाकर पीटा, सिर में लगे दस टांके, रीढ़ में फ्रैक्चर

Mon, 19 Jun 2023 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
When stopped from urinating outside the flat, two youths called friends and beat them, ten stitches in the head, fracture in the spine
मोहाली/खरड़। विस्टा रेजिडेंसी में फ्लैट के बाहर पेशाब कर रहे दो युवकों को रोका तो उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर फ्लैट मालिक को बुरी तरह पीट डाला। इस कारण उनके सिर में 10 टांके लगे और रीढ़ में फ्रैक्चर आया है। इस मामले में थाना सिटी खरड़ पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता 50 वर्षीय विनोद कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह सुबह करीब छह बजे अपने फ्लैट की बालकनी में चाय पी रहे थे कि उन्होंने देखा कि दो युवक उनके फ्लैट की ओर मुंह करके पेशाब कर रहे थे। यह देखकर उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह उन्हें गालियां निकालने लगे। इसी दौरान तीन और युवक वहां आ गए और सभी कहने लगे कि वह कुछ भी कर लें वे तो ऐसा ही करेंगे। इसके बाद विनोद कुमार उन्हें अनदेखा कर फ्लैट में चले गए और मोबाइल से उनकी फोटो खींची। इसके बाद उन्होंने अपने पड़ोसी विपन और मदन को इसके बारे में बताया। इसके बाद तीनों छत पर चले गए। वहां से उन्होंने देखा कि एक कार में चार-पांच लड़के और उनके साथ तीन-चार लड़के पैदल उनके फ्लैट की ओर आए और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने सिर पर लोहे की पाइप मारी तो उनका शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग जब बचाने आए तो उन्होंने पड़ोसियों से भी मारपीट की और इसके बाद धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद परिवार के लोगों ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल खरड़ में दाखिल करवाया। यहां से डॉक्टरों ने उनको जीएमसीएच-32, चंडीगढ़ में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


डॉक्टर बोले- डेढ़ माह में रिकवरी हुई तो ठीक वरना होगा ऑपरेशन
शिकायतकर्ता विनोद कुमार ने बताया कि हमलावरों ने नशा किया हुआ था। इस मारपीट के कारण उन्हें काफी चोटें लगी है। सिर में 10 टांके लगे हैं और रीढ़ में फ्रैक्चर आया है। जीएमसीएच-32 के डॉक्टरों ने एल-1 फ्रैक्चर बताते हुए डेढ़ माह तक बेड रेस्ट की सलाह दी है। डेढ़ माह बाद अगर रिकवरी होती है तो दवा से इलाज चलेगा, नहीं तो ऑपरेशन भी करना पड़ सकता है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed