फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When people came out to block the highway, workers fixed the electricity

Mohali News: हाईवे जाम करने निकले लोग तो कर्मियों ने ठीक की बिजली

Tue, 27 May 2025 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
When people came out to block the highway, workers fixed the electricity
जाम लगाने जाते लोगों को देखकर कर्मियों ने ठीक की बिजली। संवाद 
जीरकपुर। बधावा नगर में लोग बिजली की समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं। स्थानीय निवासी संदीप शर्मा, गुरमीत सिंह, सनी, रोशन लाल, नरेश तथा अन्य लोगों ने कहा कि शनिवार रात को करीब 10:00 बजे उनके क्षेत्र में बिजली बंद हो गई थी। जिसके कारण उन्हें पूरी रात बिना बिजली तथा बिना पानी के गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

बार-बार बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करने पर किसी ने फोन नहीं उठाया। रविवार को पूरा दिन बिजली विभाग को शिकायतें करते-करते निकल गया लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। रात को करीब 9:00 बजे लोगों ने इकट्ठे होकर मीटिंग की और हाईवे जाम करने की योजना बनाई।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोगों ने वार्ड नंबर 5 की पार्षद नेहा शर्मा से संपर्क किया। मौके पर पार्षद के पति तथा समाजसेवी मणि शर्मा पहुंच गए। उन्होंने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया और लोगों की योजना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही बिजली विभाग हरकत में आया और तुरंत मौके पर बिजली विभाग के दो कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिजली सप्लाई चालू कर दी। लोगों ने बताया कि जो मुलाजिम बिजली ठीक करने आए थे उनके पास अपनी सीढ़ी अथवा कोई सेफ्टी किट नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed