फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Welcome to the new year under police guard in Mohali

मोहाली में पुलिस के पहरे में नए साल का स्वागत

Sat, 01 Jan 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the new year under police guard in Mohali
लाइटों से सजाई गई फेज 5 की मार्केट। - फोटो : MOHALI
मोहाली। आतिशबाजी.. डांस और मस्ती के साथ नववर्ष का आगमन हुआ। रात जैसे ही घड़ी की सुईयों ने 12 बजाए उसके बाद सब जगह उल्लास छा गया। लोग एक दूसरे को मुुबारक दे रहे थे। इतना ही नहीं शहर की मार्केटों में कुछ युवा गाड़ियों में गुब्बारे लेकर झूमते नजर आए। वहीं, मोबाइल पर भी नए साल के मैसेज आना शुरू हो गए। हालांकि इस दौरान सभी जगह पुलिस का सख्त पहरा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को मोहाली पुलिस की तरफ से स्पेशल नाके लगा दिए गए थे। प्रत्येक आने जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा रही थी। सिविल ड्रेस में महिला और पुरुष पुलिस मुलाजिम मार्केट में तैनात किए गए थे ताकि हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। इसके अलावा सीनियर अधिकारी खुद भी इलाके का राउंड ले रहे थे। रात नौ बजे तक बाजारों में उस हिसाब से लोग नहीं दिख रहे थे। हालांकि डिस्को क्लबों, होटलों और पैलेसों आदि में माहौल देखते ही बन रहा था। कई लोगों ने अपनी निजी पार्टियां आयोजित कीं। इस दौरान मोहाली शहर के अलावा खरड़, न्यू चंडीगढ़, कुराली, लांडरां में बने क्लबों और पैलेसों में नव वर्ष को लेकर स्पेशल पार्टी आयोजित की गई। पूरी रात समारोह चलते रहे।
विज्ञापन

धार्मिक स्थानों पर हुए समागम
शहर के सभी मुख्य धार्मिक स्थानों पर साल 2021 को अलविदा कहने और साल 2022 का स्वागत के लिए धार्मिक समागम हुए। इस दौरान धार्मिक स्थानों की शोभा देखते ही बन रही थी। आकर्षक लाइटों से सबको सजाया गया था। फेज-3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण हनुमान मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य जगदंबा प्रसाद रतूड़ी और प्रधान प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि मंदिर में नए साल के उपलक्ष्य में हवन और भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। ऐसे में लोग टीकाकरण करवाएं साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed