{"_id":"6219d2bf46a3e9359b545b5c","slug":"weather-update-of-punjab-and-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम: पंजाब और चंडीगढ़ में रात से रुक-रुक कर हो रही बरसात ने बढ़ाई ठंड, छाए रहे काले बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम: पंजाब और चंडीगढ़ में रात से रुक-रुक कर हो रही बरसात ने बढ़ाई ठंड, छाए रहे काले बादल
Sat, 26 Feb 2022 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:42 PM IST
सार
मोहाली में शुक्रवार रात 1:30 बजे से आंधी चलनी शुरू हो गई थी। सुबह करीब चार बजे बारिश हुई। जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया है।
विज्ञापन
मोहाली में छाए बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। शनिवार को कई जगह काले बादल छाए रहे। वहीं सुबह से बरसात भी होती रही। मोहाली में शुक्रवार रात 1:30 बजे से आंधी चलनी शुरू हो गई थी। सुबह करीब चार बजे बारिश हुई। जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया है। रुक-रुक कर जारी बारिश से लोगों को एक बार फिर से जैकेट और गर्म कपड़े निकालने पड़ गए हैं। सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं लुधियाना में शनिवार सुबह चार बजे से हो रही बारिश के कारण मौसम ने ऐसी करवट ली कि लोग एक बार फिर गरम कपड़ों में लिपटे नजर आए। एक दम से मौसम के बड़े बदलाव के कारण किसानों में डर है कि उनकी फसल को कोई नुकसान न हो। शनिवार से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के बाद सुबह चार बजे से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। बारिश और तेज हवाओं की वजह से ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह से ही करीब 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। इस दौरान बादल लगातार गरज रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बादल छाए रह सकते हैं और बारिश जारी रहेगी। इससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि रविवार को मौसम बादल छाए रह सकते है। वहीं शनिवार को हुई बारिश के बाद किसान सहमे हुए हैं कि बारिश और तेज हवाओं के कारण उनकी सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान न हो। सरसों लगभग पकने के कगार पर है। वहीं प्याज और आलू भी खेतों में है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादल छाए रह सकते है और तेज हवाओं के बीच बारिश हो सकती है।
विज्ञापन