{"_id":"6425efe2424069fe4e0ec369","slug":"weather-pleasant-due-to-rain-at-830-pm-damage-to-crops-mohali-news-c-16-1-102049-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बारिश से मौसम सुहाना, फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बारिश से मौसम सुहाना, फसलों को नुकसान
विज्ञापन
रात साढ़े आठ बजे बारिश से मौसम सुहाना, फसलों को नुकसान
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। शहर में वीरवार शाम को हुई बारिश से लोगों को दो दिन से पड़ रही गर्मी से निजात मिल गई। इसके बाद मौसम काफी ठंडा हो गया। वहीं किसानों के लिए यह बारिश सही नहीं है। इस समय गेहूं, सरसों, प्याज, आलू आदि के लिए यह बारिश सही नहीं है। इस बारिश से फसलों का झाड़ घट जाने की संभावना है।
वीरवार को दिन भर पड़ी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए और दोपहर को हालात काफी खराब हो गई थी। इसके बाद शाम को आसमान में बादल छाने से मौसम ने करवट बदली। करीब एक-डेढ़ घंटे बाद रात लगभग साढ़े आठ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना है।
अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
31 मार्च 21 16
1 अप्रैल 23 16
2 अप्रैल 27 17
3 अप्रैल 28 17
4 अप्रैल 29 17