फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Water scarcity will be overcome, canal water will be supplied in the entire area

पानी की किल्लत होगी दूर, पूरे इलाके में नहरी पानी की होगी सप्लाई

Fri, 04 Mar 2022 01:56 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Water scarcity will be overcome, canal water will be supplied in the entire area
मोहाली। वीआईपी शहर में नगर निगम के अधीन आने वाले इलाकों में अब पीने वाले पानी की दिक्कत नहीं आएगी। इतना ही नहीं कई एरिया में बनी लो प्रेशर की दिक्कत भी दूर हो जाएगी। क्योंकि कजौली वाटर वर्क्स के नए फेज से बीस एमजीडी पानी शहर पहुंच गया। अब उक्त पानी को विभिन्न फेजों में पहुंचाया जा रहा है। इस पक्रिया के होने से जहां ट्यूबवेलों पर निर्भरता पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। साथ ही गिरता हुआ जल स्तर पर भी रुकेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक कजौली वाटर वर्क्स मोरिंडा जिले में स्थित है। वहीं से चंडीगढ़, मोहाली और चंडीमंदिर को पानी मुुहैया करवाया जाता है। कजौली वाटर वर्क्स के पहले दो फेज से 35 एमजीडी पानी का अतिरिक्त हिस्सा मिलना शुरू हो गया है, लेकिन मोहाली को अपने हिस्से का पानी नहीं मिल पा रहा था। इसके पीछे की वजह यह थी कि सिंहपुरा में बनाए जा रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम अधर में था। पहले इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का की समय अवधि दिसंबर 2020 तय की गई थी, लेकिन कोविड की वजह से इस प्रोजेक्ट की समय अवधि जुलाई 2021 कर दी गई थी। लेकिन अब इस प्रोजेक्ट का सारा काम पूूरा हो गया।
विज्ञापन

अब सिटी के अंदर पानी पहुंच गया। वहीं, अब नए कनेक्शन को जोड़ने की दिशा में काम शुरू हो गया है। यह काम चार और पांच मार्च को पूरा किया जाएगा। ऐसे में सेक्टर-70, 71 और गांव मटौर की सप्लाई प्रभावित होगी। 5 मार्च को इन इलाकों में कम प्रेशर से पानी की सप्लाई होगी। जबकि छह बजे सुबह कम प्रेशर, दोपहर में पानी की सप्लाई बंद और शाम को लो प्रेशर से पानी की सप्लाई होगी। जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के कार्यकारी इंजीनियर सुनील कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों को इससे काफी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि कई एरिया में पहले ही नहरी पानी की सप्लाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले इस तरह सप्लाई होता था पानी
पिछले कई साल से मोहाली शहर में पानी की किल्लत चली रही है। गर्मियों में तो मांग और आपूर्ति के बीच का अंतर 12 एमजीडी तक बढ़ जाता है। वर्तमान में, 32 एमजीडी की मांग के मुकाबले इलाके को कजौली वाटर वर्क्स के पुराने चरणों से 10 एमजीडी पानी और 75 ट्यूबवेल से 10 एमजीडी पानी मिलता है। मई 2012 में गमाडा ने 200 करोड़ रुपये की लागत से कजौली वाटर वर्क्स से मोहाली और चंडीगढ़ को अतिरिक्त पानी की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाना शुरू किया था। इसमें से आधा खर्च चंडीगढ़ ने वहन किया था। परियोजना के तहत आपूर्ति किया जाने वाला 20 एमजीडी अतिरिक्त पानी खरड़ और मोरिंडा की जरूरतों को भी पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed