{"_id":"67c6111cd6a18279bc0c721e","slug":"water-entered-the-showroom-due-to-bursting-of-water-pipeline-located-on-barwala-road-causing-loss-of-lakhs-mohali-news-c-71-1-mli1008-126226-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बरवाला रोड स्थित पानी की पाइपलाइन फटने से शोरूम में घुसा पानी, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बरवाला रोड स्थित पानी की पाइपलाइन फटने से शोरूम में घुसा पानी, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर के बरवाला रोड पर एक पानी की पाइपलाइन फटने से एक शोरूम के बेसमेंट में पानी भर गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
शोरूम के मालिक लवकेश ने बताया कि उनकी दुकान में फ्रिज, वाशिंग मशीन और मोबाइल फोन का कारोबार होता है। जब उनके वर्कर सुबह दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बेसमेंट में पानी भरा हुआ था। पानी निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन तब तक कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मोबाइल फोन खराब हो चुके थे, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा
लवकेश के अनुसार, मुख्य सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके तहत ड्रेनेज सिस्टम के लिए खुदाई की गई है। यह खुदाई पिछले 25 दिनों से अधूरी पड़ी है, जिससे दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इसी खुदाई के दौरान नगर परिषद की पानी की पाइपलाइन भी प्रभावित हुई, जो रात को फट गई और पूरा पानी उनकी दुकान के बेसमेंट में भर गया। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
लवकेश ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कई बार इस समस्या की शिकायत की, लेकिन विभाग के कर्मचारी केवल अस्थायी मरम्मत कर मामले को टाल देते हैं। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि आगे कोई और नुकसान न हो।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द सड़क और ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कार्य पूरा किया जाए, ताकि किसी और व्यवसायी को इस तरह के नुकसान का सामना न करना पड़े।