फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Water crisis removed in Balongi, supply started from new tubewell

बलौंगी में दूर हुआ जलसंकट, नए ट्यूबवेल से सप्लाई शुरू

Mon, 09 May 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Water crisis removed in Balongi, supply started from new tubewell
मोहाली। बलौंगी के विभिन्न इलाकों में कई दिनों से गहराया जलसंकट रविवार को काफी हद तक दूर हो गया। वहां पर स्थापित किए गए नए ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। विधायक कुलवंत सिंह ने ट्यूबवेल लोगों को समर्पित किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि इलाके के लोगों की अन्य दिक्कतों को पहल के आधार पर दूर किया जाएगा। बलौंगी के लोगों को शहरी इलाके की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। जो भरोसा लोगों ने उन पर दिखाया है, वह उसे हमेशा बरकरार रखेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बलौंगी इलाका काफी बड़ा है। बलौंगी में दो पंचायतें आती हैं। करीब पचास हजार से अधिक लोग इलाके में रहते हैं। स्थानीय लोगों के अलावा अधिकतर जनसंख्या बाहरी राज्यों से कामकाज के सिलसिले में आए हुए लोगों की है। इलाके में पानी का संकट काफी समय से चला आ रहा है। गर्मियों के दिनों में तो हालत ज्यादा खराब हो जाती थी। यह मामला करीब एक महीना पहले विधायक के पास पहुंचा। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करवाते हुए बलौंगी स्थित ग्राउंड में ट्यूबवेल लगाने का नींवपत्थर रखा। इसका काम रिकॉर्ड एक महीने में पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरनी की सड़क सुधरेगी, लोगों की अन्य समस्याएं भी की जाएंगी दूर
विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि आने वाले समय में दो और ट्यूबवेल इलाके में लगाए जाएंगे। इससे लोगों को दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। अब उनका लक्ष्य गांव की फिरनी वाली सड़क को सुधारने का है क्योंकि इस वजह से भी लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।

खस्ताहाल पुल से भी मिलेगी मुक्ति
इलाके के लोगों ने इस मौके विधायक को बताया कि इलाके से गुजरने वाले पुल की हालत काफी खस्ता है। यहां पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिससे लोगों को काफी दिक्कत आती है। इसके अलावा पुल पर कई जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे हर समय हादसे होने का डर बना रहता है। विधायक ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि इस समस्या को भी वह दूर करेंगे। उन्होंने लोगों को कहा है कि उन्हें किसी भी तरह दिक्कत आती है तो तुरंत उनसे संपर्क करें। उनकी समस्याओं को दूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed