{"_id":"57474e314f1c1b3207690b7c","slug":"water-crisis-drinking-water-crisis-water-problem-mohali-water-supply-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में गंदे पानी और पेयजल किल्लत से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में गंदे पानी और पेयजल किल्लत से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Fri, 27 May 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
पानी का संकट
गंदे पानी की सप्लाई और पेयजल की किल्लत से लोग गर्मी के सीजन में परेशान हैं। फेज-5 में गंदे पानी की सप्लाई, फेज-1 मोहाली गांव और बड़माजरा गांव में वाटर सप्लाई नहीं होने की वजह से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी से सीजन से पहले जिला प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब नौबत यह आ गई है कि वह पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। वहीं, गांव बड़माजरा के लोगों का कहना है कि वह सरपंच, प्रशासन और सरकार से अपनी समस्या का हल करने की मांग करके थक चुके हैं। इसलिए गांव वासियों ने अपनी मांग को पूरा कराने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाने को मजबूर हैं। गांव बड़माजरा वासियों ने एलान किया कि अगर 24 घंटे में उनकी समस्या का हल करने के लिए प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो मजबूर होकर वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। वहीं, बड़माजरा वासियों ने सड़कों पर जाम करने की चेतावनी दी है।
गांव में दूसरे वाटर टैंक की दरकार
गांव बड़माजरा की सरपंच कुलविंद्र कौर ने माना है कि उनके गांव में पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जब तक उनके गांव में सप्लाई के लिए दूसरे वाटर टैंक की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक वाटर सप्लाई की समस्या हल होनी मुश्किल है।
विज्ञापन
गांव में दूसरे वाटर टैंक की दरकार
गांव बड़माजरा की सरपंच कुलविंद्र कौर ने माना है कि उनके गांव में पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जब तक उनके गांव में सप्लाई के लिए दूसरे वाटर टैंक की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक वाटर सप्लाई की समस्या हल होनी मुश्किल है।
विज्ञापन