फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Water bill of 8.33 crore people waived off in Nayagaon, department's order issued

नयागांव में लोगों का 8.33 करोड़ का पानी बिल माफ, विभाग का आदेश जारी

Fri, 17 Dec 2021 02:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Water bill of 8.33 crore people waived off in Nayagaon, department's order issued
नयागांव। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में पानी का बिल 50 रुपये प्रति महीना और सितंबर तक का बकाया बिल माफ किया था। लेकिन इलाके में पानी की सप्लाई वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग की ओर से होने के कारण यह अब तक लागू नहीं हो पाया था। अब विभाग ने वीरवार को एक आदेश जारी कर सितंबर तक का बकाया पानी बिल माफ कर दिया है। इससे इलाके के लोगों का तकरीबन 8.33 करोड़ रुपये का पानी का बकाया बिल माफ हो जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब कैबिनेट ने फैसला कर बिजली पानी का बकाया बिल माफ करने का एलान किया था। इस पर कार्रवाई करते हुए सरकारी विभाग द्वारा पहले ही आदेश जारी कर दिए गए थे। जिससे पंजाब के शहरी इलाकों में यह आदेश लागू हो गया था। लेकिन इलाके में पानी की सप्लाई वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग की तरफ से दिए जाने के कारण यह आदेश लागू नहीं हुए थे। इसको अमर उजाला में कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। अब वीरवार को विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं, जो कि पूरे पंजाब के ग्रामीण इलाकों में भी लागू होंगे। इसके बाद इलाके के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। जिसमें इलाके के तकरीबन 8.33 करोड़ रुपये के पानी के बकाया बिल माफ हो जाएगा।
विज्ञापन

सितंबर तक का बिल किया माफ
विभाग ने वीरवार को आदेश जारी किया हैं कि पूरे पंजाब में सितंबर तक का बकाया पानी का बिल माफ कर दिया गया है। एक अक्तूबर से पानी का बिल 50 रुपये प्रति महीना किए जाने का आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- माइकल, एक्सईएन, वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed