{"_id":"61576b988ebc3e62684691bc","slug":"wal-mart-s-manager-agreed-to-keep-the-fired-workers-back-the-farmers-strike-ended-mohali-news-pkl4286978147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी से निकाले कर्मियों को वापस रखने के लिए राजी हुए वालमार्ट के प्रबंधक, किसानों का धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी से निकाले कर्मियों को वापस रखने के लिए राजी हुए वालमार्ट के प्रबंधक, किसानों का धरना खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। मल्टीनेशनल कंपनी वालमार्ट किसानों ने किसानों की मांगों को मान लिया गया है। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर वॉलमार्ट जीरकपुर हाईवे पर स्थित बेस्ट प्राइस मेगा मल्टी स्टोर के सामने लगाया धरना खत्म कर दिया है। कंपनी ने किसानों की मांगों को मानते हुए बठिंडा बेस्ट प्राइस स्टोर से निकाले कर्मियों को बहाल करने का फैसला कर लिया है।
यूनियन के राज्य उपप्रधान झंडा सिंह जेठूके व अन्य प्रदर्शनकारी किसानों में मनजीत सिंह न्याल जिला पटियाला प्रधान, जसवंत सिंह, गुरजीत सिंह घनौर, मनप्रीत सिंह, दविंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह सहित अन्य ने कहा कि कंपनी के बठिंडा स्थित स्टोर से करीब 30 कर्मियों को बिना किसी कारण से नौकरी से निकाल दिया। कंपनी की ओर से निकाले जाने वाले कर्मियों के इस्तीफे पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाए गए।
इसका यूनियन की ओर से विरोध किया जा रहा था। शुक्रवार को कंपनी ने उनके पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निकाले कर्मियों को दोबारा से नौकरी पर बहाल करते हुए उनकी मांगों को मान लिया। किसान नेताओं ने कहा कि दिल्ली में धरना पहले की तरह चलता रहेगा।