{"_id":"6227bc90ffd4fa641e780057","slug":"village-khanpur-did-not-get-the-way-from-the-highway-people-jammed-in-protest-mohali-news-pkl444149999","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव खानपुर को नहीं मिला हाईवे से रास्ता, विरोध में लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव खानपुर को नहीं मिला हाईवे से रास्ता, विरोध में लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। खरड़-लुधियाना हाईवे को यातायात के लिए चौड़ा करते समय गांव खानपुर के लिए रास्ता न छोड़े जाने के विरोध में मंगलवार को गांव खानपुर के निवासियों ने एकत्रित होकर खरड़-लुधियाना हाईवे पर रोष धरना देते हुए यातायात जाम कर दिया। इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर किसान नेता परमप्रीत सिंह खानपुर, एडवोकेट गुरजीत सिंह लाडी, निर्मल सिंह निमां, केसर सिंह नंबरदार, रवि शेरगिल, अमरिंदर सिंह सेठी और पूर्व पार्षद रोशन लाल समेत अन्य गांववासियों ने बताया कि कैप्टन टी प्वाइंट चौक से यातायात के लिए जो पुल बनाया गया है, उसके दोनों ओर सर्विस रोड़ नहीं छोड़ी गई है। इसके अलावा श्मशानघाट, सरकारी प्राइमरी स्कूल, सरकारी मिडिल स्कूल और श्री गुरुद्वारा साहिब को जाने आने के लिए कोई रास्ता नहीं रहा है। कैप्टन चौक पर जो पुल बनाया जा रहा है, वह भी सही नहीं है। उन्होंने बताया कि गांववासियों को कई किलोमीटर का रास्ता तय करके गांव में आना पड़ता है। गांववासियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि अगर गांववासियों की इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया तो गांववासी दोबारा संघर्ष शुरू करके यातायात जाम कर देंगे। थाना सिटी खरड़ के एसएचओ विजय कुमार शर्मा और ट्रैफिक पुलिस खरड़ के इंचार्ज पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को यातायात जाम खोलने की अपील की। लेकिन गांववासियों ने उनकी नहीं सुनी और जमा लगा रहा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंगी कतार लग गई।
इसके लंबे समय के बाद प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि 11 मार्च को एसडीएम दफ्तर खरड़ में एसडीएम के साथ बैठक रखी गई थी। इसमें नेशनल हाईवे के अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने रोष धरना खत्म कर दिया और यातायात चालू हो सका।
विज्ञापन
इस अवसर पर मनजिंदर सिंह लवली, रोशन लाल, सुरिंदर सिंह, कमलदीप सिंह, सुशील कुमार, अजीत सिंह सैनी, काला वालिया, जगी खानपुर, सुखा खानपुर, नीरज कुमार और सतवंत सिंह के अलावा भरी संख्या में गांववासी मौजूद थे।