फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Pedestrian crossing on railway track closed; villagers express opposition

Mohali News: रेलवे ट्रैक पर पैदल रास्ता बंद, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Fri, 23 Oct 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian crossing on railway track closed; villagers express opposition
नगर परिषद के प्रधान गुरप्रीत सिंह विर्क ने मौके का दौरा कर हालात का लिया जायजा
विज्ञापन

जीरकपुर। वार्ड नंबर सात के काठगढ़ गांव में रेलवे विभाग द्वारा एक पैदल रास्ते को बंद करने की कार्रवाई की गई। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए नगर परिषद को लिखित शिकायत दी है। उनका कहना है कि यह रास्ता राजस्व विभाग में दर्ज एक वैध सरकारी पैदल मार्ग है और इसे बंद नहीं किया जाना चाहिए। नगर परिषद के प्रधान गुरप्रीत सिंह विर्क ने आज मौके का दौरा किया। उन्हें पता चला कि यह रास्ता काफी पुराना है और लोग इसे आने-जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इस रास्ते पर एक छोटा लोहे का पुल भी लगा हुआ है। रेलवे विभाग का दावा है कि यह रास्ता उनकी जमीन से होकर गुजरता है। विभाग का कहना है कि रेलवे ट्रैक के दोनों ओर की जगह उनकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ढकोली क्षेत्र और गुरुद्वारा बाउली साहिब जाने के लिए इसी रास्ते का उपयोग किया जाता है। दूसरे रास्ते से जाने पर कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीणों ने वीरवार को अपना रोष जाहिर किया।
ग्रामीणों की मांग और तर्क
काठगढ़ निवासी सुरिंदर सिंह बावा, बलवंत सिंह, गुरनाम सिंह, चरनजीत सिंह, देव, निर्मल सिंह, कुलदीप सिंह, रमन सिंह, मनप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह व अन्य ने बताया कि यह रास्ता कई वर्षों से उपयोग में है। वे ढकोली जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। यह रास्ता केवल पैदल चलने वालों के लिए है, यहां से कोई वाहन नहीं गुजरता। इसलिए रेलवे ट्रैक को कोई खतरा नहीं है और न ही कभी कोई दुर्घटना हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस पैदल रास्ते को बंद न किया जाए।
विज्ञापन


कोटकल शिकायत मिली थी। आज मौके का दौरे करने पर पता चला कि यह रास्ता सरकारी है। पुख्ता सबूत पता करने के लिए संबंधित विभाग को लिखा है। यदि कागजों में यह सरकारी रास्ता हुआ, तो रेलवे विभाग से बात की जाएगी। पुल और बरसाती नाले की मरम्मत के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। -गुरप्रीत सिंह विर्क, प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed