फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Village Chilla's nuhar will change, 7 and a half lakh rupees released

गांव चिल्ला की बदलेगी नुहार, साढ़े 7 लाख रुपये जारी

Mon, 04 Oct 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Village Chilla's nuhar will change, 7 and a half lakh rupees released
मोहाली। मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेल रहे गांव चिल्ला के लोगों की मुश्किलों खत्म होने वाली हैं। इसके लिए पंजाब सरकार की ओर से लाखों रुपये की ग्रांट जारी करते हुए गांव के अंदर बुनियादी ढांचा मजबूत बनेगा। यह जानकारी रविवार को पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने गांव चिल्ला में आयोजित समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए दी।
विज्ञापन

पंजाब सरकार की तरफ से गांव चिल्ला को साढ़े 7 लाख रुपये की ग्रांट जारी की है, जिसमें से 2 लाख रुपये गांव के अंदर स्ट्रीट लाइट्स, 2 लाख रुपये बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन, 3 लाख रुपये आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत पर खर्च किए जाएंगे। दूसरी ओर, लंबे समय से गांववासी उक्त मूलभूत सुविधाएं न होने की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहे थे। लगातार शिकायत पंचायत विभाग के अधिकारियों से कर रहे थे। रविवार को पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू ने पंजाब सरकार की ओर से जारी साढ़े 7 लाख रुपये का चेक पंचायत विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed