फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vicious overpowered with stolen bullets and toy pistols in a stolen Swift car

चोरी की स्विफ्ट कार में नशे गोलियों और खिलौना पिस्तौल समेत शातिर काबू

Sat, 08 May 2021 02:13 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Vicious overpowered with stolen bullets and toy pistols in a stolen Swift car
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 थाने की पुलिस ने नाकाबंदी कर चोरी की स्विफ्ट कार में नशे की गोलियां, खिलौना पिस्तौल और दरांत समेत एक शातिर को गिरफ्तार किया है। शातिर की पहचान संदीप कुमार उर्फ खुरमी निवासी गांव शाहीमाजरा, फेज-5, मोहाली के रूप हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर अदालत में पेश किया और यहां से तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने फेज-3/5 की लाइटों पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने एक कार को रोक कर चेकिंग की तो चालक के पास से नशे की गालियों के 45 पत्ते, एक खिलौना पिस्तौल और दरांत बरामद हुई। पुलिस ने शातिर से स्विफ्ट कार के दस्तावेज मांगे तो उसने बताया कि कार भी चोरी की है। शातिर की पहचान सन्नी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में शातिर ने बताया कि वह लोगों को खिलौना पिस्तौल और दरांत से डराकर लूटता था। उसके खिलाफ पहले भी हत्या का केस दर्ज हुआ था, जिसमें वह बरी हो गया था। इसके अलावा उसके खिलाफ पर फेज-3ए में स्थित पंजाब नेशनल बैंक लूटने समेत चंडीगढ़ में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जब वह नाबालिग था उस समय भी एक बार उसे एक आपराधिक मामले में पकड़ा था, उस समय उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार का हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed