{"_id":"6af4d6c838b631cda404767c","slug":"verka-distributed-bonuses-to-milk-producers-in-lalru-mohali-news-c-71-1-mli1010-148786-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लालड़ू दूध उत्पादकों को वेरका ने बांटा बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लालड़ू दूध उत्पादकों को वेरका ने बांटा बोनस
विज्ञापन
लालड़ू। वेरका कोऑपरेटिव मिल्क सोसायटी धर्मगढ़ ने क्षेत्र के दूध उत्पादकों को दिवाली बोनस वितरित किया। करीब एक लाख रुपये का यह बोनस पूर्व वाइस चेयरमैन सुरिंदर सिंह की अगुवाई में बांटा गया।
यह बोनस धर्मगढ़, जसताना कलां, जसताना खुर्द, रामगढ़ रुड़की, भागसी और हसनपुर गांवों के उत्पादकों को मिला। सुरिंदर सिंह धर्मगढ़ ने बताया कि सोसायटी दूध उत्पादकों के हितों की रक्षा और उन्हें बेहतर मूल्य दिलाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने दूध उत्पादकों से वेरका से जुड़ने और मिल्क प्लांट की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादक अधिक से अधिक दूध वेरका डेयरी में पहुंचाएं। इससे सोसायटी को पर्याप्त दूध मिलेगा और उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पाद उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर डिप्टी मैनेजर इकबाल सिंह और एरिया इंचार्ज सतविंदर सिंह भी मौजूद रहे।