{"_id":"6ae10c06da1de443d601a969","slug":"vehicle-theft-gang-active-near-chandigarh-university-16-two-wheelers-stolen-from-the-university-in-one-month-mohali-news-c-289-1-pkl1068-4083-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास वाहन चोर गिरोह सक्रिय, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक माह में 16 दोपहिया वाहन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास वाहन चोर गिरोह सक्रिय, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक माह में 16 दोपहिया वाहन चोरी
विज्ञापन
खरड़। खरड़-घडुआं रोड पर स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गेट नंबर दो और तीन के आसपास वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। पिछले एक महीने से भी कम समय में 16 से अधिक विद्यार्थियों के दोपहिया वाहन चोरी हो चुके हैं। पुलिस को आशंका है कि इन वारदात के पीछे एक संगठित गिरोह का हाथ है। विद्यार्थियों के अनुसार, अक्तूबर महीने की शुरुआत से ही चोरी की घटनाएं सामने आने लगी थीं। गिरोह विशेष रूप से बिना निगरानी के खड़ी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों को निशाना बना रहा है। चोरी हुए वाहनों में स्प्लेंडर, बुलेट और एक्टिवा शामिल हैं। इन पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के पंजीकरण नंबर बताए जा रहे हैं। कुराली निवासी जशनप्रीत सिंह की मोटरसाइकिल 5 अक्तूबर को गेट नंबर तीन के बाहर से चोरी हुई थी। अगले दिन, 6 अक्तूबर को विद्यार्थी गौरव मिश्रा की काली मोटरसाइकिल भी इसी क्षेत्र से चोरी हो गई।
पुलिस जांच और कार्रवाई
पुलिस ने 25 अक्तूबर को थाना सदर खरड़ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत चोरी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और चोरी की वारदात को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।