फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Valmiki Prakat Diwas celebrated at Balongi temple

Mohali News: बलौंगी मंदिर में मनाया वाल्मीकि प्रकट दिवस

Tue, 27 Oct 2026 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Valmiki Prakat Diwas celebrated at Balongi temple
श्रद्धालुओं ने माथा टेककर लिया आशीर्वाद, भाईचारे का दिया संदेश
विज्ञापन


मोहाली। भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर सोमवार को बलौंगी स्थित सृष्टिकर्ता वाल्मीकि मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर माथा टेका और समाज की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन वाल्मीकि शक्ति संगठन पंजाब के प्रधान सरबजीत सिंह रॉकी वाल्मीकि की ओर से किया गया। इसमें संत बाबा नक्षत्र नाथ शेरगिल जी और विनीत वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने और समाज में आपसी भाईचारा मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण टैंक, डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया, बिंदर सिंह, संतोष ऋषि, रोहित मटर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed