फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Unemployed PTI teachers blocked the road, raising slogans against the government

बेरोजगार पीटीआई शिक्षकों ने रोड किया जाम, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 21 Nov 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Unemployed PTI teachers blocked the road, raising slogans against the government
मोहाली। नौकरी पर रेगुलर होने की मांग को लेकर पैंतीस दिनों से मुख्यमंत्री के गृह जिले में 646 बेरोजगार पीटीआई शिक्षक यूनियन के बैनर तले शिक्षक संघर्ष कर रहे हैं। शिक्षकों ने शनिवार को सोहाना स्थित एयरपोर्ट रोड पर चक्का जाम कर दिया। साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना है कि नौकरियां न लगाने से कई युवाओं की अभी तक शादियां नहीं हो पाईं हैं। कई लोगों के रिश्ते तक टूट गए हैं। महंगाई के इस समय में वह धक्के खा रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के सीनियर नेता सुखदेव सिंह ढीढसा और परमजीत कौर गुलशन धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों की दिक्कतों को सुना। साथ ही विश्वास दिलाया कि वह इस मामले को पहल के आधार पर मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने संघर्ष में जान गंवाने वाले परिवारों को भी सरकारी नौकरी दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन

बेरोजगार शिक्षकों ने शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे एयरपोर्ट रोड पर गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के पास जाम लगा दिया। शिक्षकों का कहना था कि वह साल 2011 से अपने हकों के लिए लड़ रहे हैं। दलजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री चन्नी ने जब सत्ता संभाली तो एक बार उम्मीद जगी थी कि वह हमारे लिए कुछ करेंगे, लेकिन वह सिर्फ अपनी पार्टी के लिए ही काम कर रहे हैं। आम लोगों को धक्के खाने पड़ रहे है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें पक्की नौकरी नहीं मिलती, वह पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed