फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Unemployed ETT teachers surrounded DPI office and raised slogans after not being allowed to join

Mohali News: जॉइन नहीं करवाने पर ईटीटी बेरोजगार अध्यापकों ने घेरा डीपीआई दफ्तर, नारेबाजी की

Tue, 04 Mar 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Unemployed ETT teachers surrounded DPI office and raised slogans after not being allowed to join
मोहाली। विभाग जॉइन नहीं करवाने से नाराज ईटीटी बेरोजगार अध्यापकों की और से सोमवार को फेज-8 के डीपीआई दफ्तर का घेराव किया गया। जैसे ही बेरोजगार अध्यापक डीपीआई दफ्तर के आगे पहुंचे तो पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की। इसके बाद धक्का-मुक्की करते हुए अध्यापक शिक्षा भवन की छठी मंजिल पर डीपीआई एलिमेंटरी दफ्तर के अंदर तक पहुंच गए। यहां पर पहुंचकर अध्यापकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

अध्यापकों ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी उनके साथ मीटिंग में आश्वासन देने के बावजूद टालमटोल की नीति अपनाकर उनको जॉइन करवाने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। इस कारण ईटीटी बेरोजगार अध्यापकों में काफी रोष पाया जा रहा है। ईटीटी 5994 और 2364 सांझा मोर्चा पंजाब के हरजीत सिंह, परमपाल सिंह, बलिहार सिंह ने बताया कि वह पंजाब सरकार के झूठ से तंग आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 21 फरवरी 2025 को शिक्षा विभाग के सचिव के साथ मीटिंग कर उक्त दोनों भर्तियां जल्द मुकम्मल करके नियुक्ति पत्र जारी करने के आदेश दिए थे। इतना ही नहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी पोस्ट डाल कर अध्यापकों को जल्द नियुक्ति पत्र देने का दावा भी किया था। लेकिन उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक उनको नियुक्ति पत्र जारी नहीं होता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed