{"_id":"613a70d28ebc3eb502029494","slug":"unemployed-ett-teachers-across-the-state-took-to-the-streets-mohali-news-pkl4262514192","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य भर के बेरोजगार ईटीटी अध्यापक उतरे सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य भर के बेरोजगार ईटीटी अध्यापक उतरे सड़कों पर
विज्ञापन
धरना देते शिक्षक।
- फोटो : MOHALI
मोहाली। बेरोजगार ईटीटी अध्यापक भी संघर्ष की राह पर आ गए हैं। वीरवार को उन्होंने नौकरी मांग को लेकर पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के बाहर राज्यस्तरीय रोष रैली की। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस का इंतजाम किया गया था।
बेरोजगार अध्यापक काफी संख्या में फेज-आठ में वीरवार सुबह से पहुंचना शुरू हो गए थे। वहीं, पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया था। इस मौके पर बेरोजगार अध्यापक नेता दीपक कंबोज, निर्मल जीरा, संदीप वर्मा व अन्य ने कहा क सरकार ने उन्हें पक्की नौकरियां देने की जगह मात्र आश्वासन दिए हैं। साथ ही कोर्ट केसों का बहाना लगाकर अब उनकी नियुक्तियां रोक दी हैं।
उन्होंने मांग की है कि ईटीटी पदों के लिए सिर्फ उन शिक्षकों को चुना जाए, जिन्होंने ईटीटी की हुई है। ईटीटी बेरोजगार अध्यापक बीएड पास उम्मीमदवारों को ईटीटी अध्यापक व प्राइमरी अध्यापकों के पदों पर नियुक्त करने का विरोध करते हैं। क्योंकि इस तरह ईटीटी पास बेरोगार अध्यापक का हक मरता है। इस मौके पर उन्होंने कहा सरकार ने जल्द अगर उनकी सुनवाई नहीं की तो संघर्ष तेज किया जएगा। इस मौके पर मोहाली के एसपी हरवीर सिंह अटवाल, डीएसपी गुरशेर सिंह संधू व एसएचओ मटौर मनफूल सिंह मौजूद थे।