फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Under heavy security, gangsters Deepak Tinu and

Mohali News: भारी सुरक्षा में गैंगस्टर दीपक टीनू और संपत नेहरा की मोहाली अदालत में हुई पेेशी

Wed, 19 Jun 2024 07:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Under heavy security, gangsters Deepak Tinu and
मोहाली। मोहाली की विशेष अदालत में को गैंगस्टर दीपक टीनू और संपत नेहरा को भारी सुरक्षा में अदालत में पेश किया गया। दोनों को भिवानीगढ़ जेल से एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली लाई थी। दोनों के खिलाफ स्टेट क्राइम पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया था। दोनों से इसी मामले में पूछताछ की जानी है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि पिछले दिनों एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने जेल में बंद गैंगस्टर दीपक टीनू, लॉरेंस बिश्नोई और विदेश स्थित आतंकवादी गोल्डी बराड़ गिरोह के गुर्गे गांव महमदपुर जिला मोहाली के रहने वाले विजय को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पुलिस को अवैध हथियार बरामद हुए थे। गिरफ्तार आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि वाला था। इसके खिलाफ पंजाब और हरियाणा में कई संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया था कि गिरफ्तार आरोपी को उसके जेल में बंद सहयोगियों और विदेशी आकाओं ने प्रतिद्वंद्वी बंबीहा गिरोह के सदस्यों को मारने का काम सौंपा था। उसने अपनी पूछताछ में गैंगस्टर दीपक टीनू और संपत नेहरा का नाम लिया था। इसी मामले पूछताछ के लिए दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed