{"_id":"634dc3d31382420100667df9","slug":"under-17-football-ropar-in-boys-and-ludhiana-in-girls-mohali-news-pkl4657771103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-17 फुटबॉल : लड़कों में रोपड़ और लड़कियों में लुधियाना विजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-17 फुटबॉल : लड़कों में रोपड़ और लड़कियों में लुधियाना विजे
विज्ञापन
मोहाली। जिले में खेडां वतन पंजाब दियां-2022 के तहत चल रहे सात दिवसीय राज्य स्तरीय खेल मुकाबलों के तीसरे दिन विभिन्न खेल मुकाबले हुए। इनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसमें फुटबॉल अंडर-17 लड़कियों के पहले मैच में लुधियाना ने जालंधर, दूसरे मैच में रोपड़ ने मोगा और तीसरे मैच में मोहाली ने फरीदकोट और चौथे मैच में बठिंडा ने संगरूर को हराया। वहीं, फुटबॉल अंडर-17 लड़कों के पहले मैच में रोपड़ ने जालंधर को, दूसरे मैच में गुरदासपुर ने होशियारपुर को और तीसरे मैच में पटियाला ने नवांशहर को हराया। इसके अलावा अंडर-14 बैडमिंटन में लुधियाना ने संगरूर, अमृतसर ने पटियाला, श्रीमुक्तसर साहिब ने कपूरथला और जालंधर ने रोपड़ को हराया। वहीं अंडर-14 लड़कों में पटियाला ने मालेरकोटला, लुधियाना ने गुरदासपुर, जालंधर ने बठिंडा और अमृतसर ने फाजिल्का को हराया। वहीं लॉन टेनिस अंडर-17 लड़कों के सेमीफाइनल मुकाबले में अमृतसर और जालंधर जीते।
तैराकी में मोहाली की अर्शप्रीत कौर विजेता
अंडर-17 लड़कियों के 100 मीटर बटरफ्लाई मुकाबले में अर्शप्रीत कौर मोहाली पहले, गुणिका प्रभाकर लुधियाना दूसरे और अमृतसर से प्रियानीश शर्मा तीसरे स्थान पर रही। वहीं लड़कों के अंडर-17 की 100 मीटर बटरफ्लाई प्रतियोगिता में अर्णव शर्मा ने प्रथम, लुधियाना के कार्तिक्य बहल ने दूसरा और पटियाला के पार्थ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।