{"_id":"5eebd7418ebc3e42d56e79ee","slug":"uncontrollable-thar-jeep-survived-by-falling-under-the-bridge-and-fell-20-feet-one-of-the-three-injured-gambhir-mohali-news-pkl378604019","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू हुई थार जीप अंडर ब्रिज में फंस कर 20 फुट नीचे गिरने से बची, तीन घायलों में से एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू हुई थार जीप अंडर ब्रिज में फंस कर 20 फुट नीचे गिरने से बची, तीन घायलों में से एक गंभीर
विज्ञापन
कुराली। डेरा बाबा गोसाईं के मुख्य गेट के आगे थार जीप बेकाबू होकर अंडरब्रिज के ऊपर लगी रेलिंग से टकराते हुए अंडर ब्रिज के अंदर लटक गई। इस हादसे में जीप में सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। लेकिन एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ में पीजीआई रैफर कर दिया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा बुधवार रात साढ़े 10 बजे उस समय हुआ जब डेरा बाबा गोसाईं आणा की ओर से आती थार जीप पीबी32पी 3739 पुराना गेट से निकलते ही अचानक बेकाबू हो गई और गेट के आगे बने अंडर ब्रिज पर लगी रेलिंग से जा टकराई। इस जोरदार टक्कर में जीप का आधे से ज्यादा हिस्सा अंडर ब्रिज के अंदर लटक गया, जबकि पीछे का हिस्सा ऊपर लगी पाइप में फंस गया, जिस कारण जीप अंडर ब्रिज के अंदर गिरने से बच गई। अगर जीप का पिछला हिस्सा पाइप में नहीं फंसता तो जीप करीब 20 फुट नीचे गिर जाती और किसी की जान भी जा सकती थी।
इस हादसे में जीप में सवार स्थानीय वार्ड- 17 निवासी शिशपाल सिंह, और भूपिन्द्र सिंह और वार्ड-2 निवासी सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तीनों घायलों को जीप से निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से गंभीर घायल सोनू को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
फोटो कुराली गोसाई आणा के पास हादसे दौरान अंडर ब्रिज में लटकती हुई थार जीप।