फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Uncle-nephew clashed to grab the land, swords went

Mohali News: जमीन हड़पने के लिए भिड़े चाचा-भतीजा, चलीं तलवारें

Sat, 11 Mar 2023 01:40 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 11 Mar 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew clashed to grab the land, swords went
जमीन हड़पने के लिए भिड़े चाचा-भतीजा, चलीं तलवारें
विज्ञापन

भाई की छाती और सिर पर लगा गंडासा तो बहन के हाथ पर लगी तलवार

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गांव सनेटा में जमीन के पीछे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस वारदात में भाई-बहन घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया गया है, जो फिलहाल खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने आरोपी चाचा बहादुर सिंह और उनके बेटे हरमनजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता मनजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता ने गांव सनेटा में जमीन खरीदी थी। इसमें सवा मरला जमीन मनजीत सिंह के हिस्से आती थी और बाकी जगह उसके चाचा बहादुर सिंह आदि के हिस्से में आई थी। आठ मार्च को आरोपी चाचा और उसके बेटे हरमनजोत ने मिस्त्रियों को बुलाकर दीवार बनवाना शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने जब यह देखा तो उसने काम रुकवाया। जब वह वापस घर जाने लगा तो आरोपी हरमनजोत ने उसके सिर पर गंडासे से वार किया। दूसरा वार छाती पर करने लगा लेकिन वह पीछे हट गया लेकिन गंडासे की नोक उसकी छाती पर लग गई। जब उसने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाया तो उसकी बहन जसवीर कौर वहां पहुंची तो चाचा बहादुर सिंह ने उसके दाएं हाथ पर तलवार मारी।
विज्ञापन

वहीं, जब उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद आरोपी चाचा और उसका बेटा जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित भाई-बहन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed