{"_id":"5e5588068ebc3ef3a47e6851","slug":"unclaimed-dogs-created-panic-in-vip-city-now-two-people-were-bitten-mohali-news-pkl367716026","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी शहर में लावारिस कुत्तों ने मचाया आतंक, अब दो लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी शहर में लावारिस कुत्तों ने मचाया आतंक, अब दो लोगों को काटा
विज्ञापन
मोहाली। फेज-9 में मंगलवार को लावारिस कुत्तों ने एक बार फिर एक युवती को अपना निशाना बनाकर उस पर हमला कर दिया और उसकी टांगों पर काट लिया है। इस दौरान युवती ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों से अपना बचाव किया और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में करवाया गया है। वहीं, घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं। पार्षद प्रकाश वती ने कहा कि वह कई बार नगर निगम के कमिश्नर को बता चुके हैं कि शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलाई जाए। लेकिन इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि शहर में हालात यह हैं कि अब लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
फेज-9 के एचएम र्क्वाटरों में रहने वाली युवती जैसे ही अपने घर से निकली तो उनको पीछे से कुत्तों ने घेर लिया और इससे पहले की वह कुछ समझ पाती कुत्तों ने उनकी टांगों पर दो-तीन जगह काट दिया। इस दौरान उनका शोर सुनकर लोग जमा हो गए और कुत्तों को वहां से भगा दिया।
इस मौके पर बीजेपी पार्षद प्रकाशवती और सीनियर बीजेपी नेता रमेश वर्मा भी पहुंच गए और उन्होंने सारी स्थिति का जाजया लिया।
इस मौके पर रमेश वर्मा ने बताया कि कुत्तों की स्टरलाइजेशन (नसबंदी) प्रोजेक्ट का कोई फायदा नहीं हुआ है। कुत्तों के आपरेशन होने के बाद भी कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे निगम के प्रोजेक्ट पर सवाल खड़ा होता है। निगम को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए, जिससे दोबारा इस प्रकार की स्थिति न बने।
विज्ञापन
बता दें कि फेज-9 में आए दिन कुत्ते लोगोें को अपना शिकार बना रहे हैं और लावारिस कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। पिछले महीने जनवरी में कुत्ते 7 लोगों को काट चुके हैं। इतना ही नहीं अमेरिका से अपनी माता से मिलने आई एक एनआरआई महिला को भी कुत्तों ने काट लिया था। इसके बाद इलाके के लोगों ने लिखित में नगर निगम को शिकायत भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद यह मामला सिरे नहीं चढ़ पाया था।
फेज-2 में लावारिस कुत्तों ने व्यक्ति को काटा
फेज-2 में भी मंगलवार को एक व्यक्ति को लावारिस कुत्ते ने काट लिया है। यहां की कोठी नंबर 592 में रहने वाले सतनाम सिंह के घर सामने कुछ कुत्तों ने झुंड बनाकर उनके ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने जमाकर होकर उन्हें कुत्तें से छुड़ाया। व्यक्ति को घुटने में कई जगह काटा है और उनको इंजेक्शन लगाए गए हैं। इस फेज के लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि यहां घूमते लावारिस कुत्तों पर नकेल कसी जाए।