फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two youths from Jammu and Kashmir cheated in the name of getting a job in an airline company

मोहाली : एयरलाइंस कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर जम्मू कश्मीर के दो युवकों से की ठगी

Sat, 24 Apr 2021 01:49 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two youths from Jammu and Kashmir cheated in the name of getting a job in an airline company
मोहाली। कोविड काल में एक बार फिर युुवाओं को नौकरियां दिलवाने के नाम पर ठगने वाला गिरोह सक्रिय हो गया। इस बार एक नामी एयरलाइंस कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर दो युवकों को ठगा गया।
विज्ञापन

इन ठगों ने जम्मू कश्मीर के दो युवकों को एयरलाइंस में नौकरी के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र और गेट पास तक जारी कर दिए। जब युवक चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंपनी के दफ्तर में नौकरी ज्वाइन करने के लिए पहुंचे तो पता चला कि उनके साथ ठगी की गई है। हालांकि युवक इससे पहले ही ठगों के खाते में पैसे जमा कर चुके थे। अब ठगों के मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं। युवकों ने इसकी शिकायत पुलिस को दे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी गुरजोत सिंह कलेर ने कहा कि ऐसे ठगों को माफ नहीं किया जाएगा। वहीं, लोगों को भी सचेत रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पीड़ित युवकों में जम्मू कश्मीर से मोहाली पहुंचे अमजद अली ने बताया कि उन्होंने नेट पर नौकरी के लिए सर्च किया। इसके बाद एक नामी एयरलाइंस कंपनी की वेबसाइट पर नौकरी के बारे में पता चला तो उन्होंने आवदेन कर दिया। इसके बाद उनके पास एक ईमेल आई, जिसमें एक फार्म भेजा गया था। इसी बीच उन्हें फोन आया कि इस फार्म को भरकर भेज दें और इसमें दिए गए बैंक खाते में 1050 रुपये जमा कर दें। इसके बाद उन्होंने इंग्लिश में वीडियो कॉलिंग के माध्यम से इंटरव्यू देने के साथ अन्य औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद उन्होंने ज्वाइनिंग लैटर और गेट पास तक जारी कर दिए, इन पर बार कोड तक बना हुआ था। इस ज्वाइनिंग लैटर में उन्हेें 28500 रुपये प्रतिमाह वेतन बताया गया था। यह सब देखकर उन्हें शक नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें कहा गया कि उक्त बैंक खाते में 5500 रुपये जमा करवा दें, तो उन्होंने जमा करवा दिए। अमजद अली ने बताया कि इसी तरह उनके एक साथी के साथ भी ठगी की गई है और वह अपना नाम उजागर नहीं करना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरवाइजर के पद का दिया झांसा
पीड़ित युवक अमजद ने बताया कि ठगों ने अपना कार्यालय गुड़गांव में बताया था। उन्हें कहा था कि मोहाली एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ में सुपरवाइजर के पद पर उन्हें नौकरी मिलेगी। इसके लिए उन्हें 28500 रुपये प्रतिमाह वेतन बताया गया था। उनकी वेबसाइट देखकर कभी शक नहीं हुआ। अमजद ने बताया कि उसके एक साथी के साथ भी ऐसा भी हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही मोहाली पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के पांच मामले अलग-अलग थानों में दर्ज किए हैं। पुलिस के पास नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने की 33 शिकायतें आई थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
मोहाली पुलिस ने लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है कि वह ऑनलाइन नौकरियां दिलवाने वाले लोगों के चक्कर में न आएं। क्योंकि किसी भी संस्थान से मिलती जुलती वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी की जा रही है। नौकरी लगवाने के नाम पर किसी को पैसे न दें। ठगी होती है तो तुरंत एमएचआरडी के साइबर क्राइम पोर्टल पर और लोकल पुलिस को शिकायत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed