फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two youths caught who cheating drivers in police uniform

पुलिस की वर्दी में वाहन चालकों से पैसे ठगने वाले दो युवक गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2020 01:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two youths caught who cheating drivers in police uniform
लालडू। पंजाब पुलिस ने दो युवकों को पुलिस की वर्दी पहनकर नकली पुलिस वाले बनकर लोगों से पैसे ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें से पहले एक ठग पकड़ा गया था, फिर पूछताछ में उसकी निशानदेही पर उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

दोनों युवक लालड़ू के नजदीक गांव हुमायूंपुर तसिंबली के रहने वाले हैं जो एक कार में सवार होकर पुलिस वर्दी का रौब दिखाकर लोगोें से पैसों की उगाही करते थे।
विज्ञापन

लेहली चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर उन्होंने लेहली के नजदीक नाकेबंदी के दौरान आरोपी 28 वर्षीय गुरबीर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह को उस समय गिरफ्तार किया था जब वह एक स्विफ्ट कार में एसएसआई की वर्दी में जा रहा था। पुलिस ने उसकी कार भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गुरबीर सिंह एएसआई की वर्दी में राहगीरों को रोककर उनके वाहनों के कागजात चेक करता था। अगर किसी के पास वाहन के कागजात में कोई खामी होती तो वह वाहन चालक को वर्दी का रौब दिखाकर उनसे पैसे लेकर जाने देता था।
जब आरोपी गुरबीर से दो दिन के पुलिस रिमांड में पूछताछ की गई तो उसने इस मिलीभगत में अपने साथी उसी के गांव के 32 वर्षीय भूपेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र निर्मल सिंह का भी नाम लिया। इस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि दोनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। दोनों जीरकपुर, लालड़ू आदि थाना क्षेत्रों में कई लूट खसोट की वारदातों में शामिल रहे हैं। गुरबीर अविवाहित है जबकि भूपेंद्र बाल बच्चे वाला है। पुलिस ने भूपेंद्र को भी कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed