फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two youth absconding with atm and withdraw 15 thousand rupees

डेराबस्सी : पैसे निकलवाने एटीएम गई नाबालिग से दो युवकों ने कार्ड छीनकर निकाले 15 हजार रुपये

Thu, 22 Apr 2021 02:22 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two youth absconding with atm and withdraw 15 thousand rupees
डेराबस्सी। शहर के बाजार में बुधवार को एक 15 साल की नाबालिग लड़की से एटीएम कार्ड छीनकर दो युवकों ने 15 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नाबालिग सिमरन पुत्री लखविंद्र सिंह निवासी गुलाबगढ़ ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार दोपहर मेन बाजार में स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने गई थी। इस दौरान वहां पहले से पैसे निकालने के बहाने दो युवक खड़े हुए थे। उन्होंने मुझे कहा कि लाओ तुम्हारे पैसे हम निकाल देते हैं, लेकिन मैंने उन्हें मना कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह दोबारा बोले कि लाओ एटीएम कार्ड दो हम तुम्हारे पैसे निकाल देते हैं। लेकिन जैसे ही मैंने उन्हें मना किया तो दोनों युवकों ने जबरदस्ती मेरे हाथ से कार्ड छीन लिया इसके बाद जब मैंने पैसे निकालने से मना करके उनसे अपना कार्ड मांगा तो उन्होंने चालाकी से दूसरा कार्ड थमा दिया। लेकिन मुझे शक हो गया और मैंने उनसे अपना असली कार्ड वापस करने को कहा तो उन्होंने नहीं दिया। जब मैंने शोर मचाया तो वह दोनों कार्ड वापस किए बगैर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की ने बताया कि जब तक वह अपने कार्ड को ब्लॉक करवाती तब तक उसके खाते से 15 हजार रुपये निकल चुके थे। डेराबस्सी थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर ने कहा कि शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed