फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two women steal gold from a old mans hand

कार सवार दो महिलाओं ने बुजुर्ग को झांसे में लेकर हाथ से चोरी किया सोने का कड़ा

Mon, 06 Jul 2020 01:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two women steal gold from a old mans hand
जीरकपुर। शहर में एक बुजुर्ग के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। इस बुजुर्ग की शिवालिक विहार में एक करियाने की दुकान है। बुजुर्ग गुरदयाल सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो गया था। वह यहां किसी काम से पटियाला रोड स्थित धर्मकांटे के पास गए थे। वहीं एक कार रुकी और उसमें दो महिलाएं बैठीं थीं। महिलाओं ने उनसे कहा कि आपकी पत्नी का निधन का समाचार हमको मिला था पर हम आ नहीं सके। इस पर बुजुर्ग ने कहा कि वह उनको पहचानते नहीं हैं तो महिलाओं ने कहा कि वह उनको जानती हैं। इसके बाद उन महिलाओं ने कहा कि आप गाड़ी में बैठ जाएं, हम आपको घर छोड़ देंगे। जैसे ही बुजुर्ग गाड़ी में बैठे तो दूसरी महिला भी पीछे की सीट पर आ गई। इसके बाद दोनों महिलाएं बुजुर्ग को दोनों ओर से धकेलने लगीं। इसके बाद एक महिला ने कहा कि उसको उल्टी आ रही है और गाड़ी रोक दी। उन्होंने बुजुर्ग से नीचे उतरने को कहा और दोबारा गाड़ी में बैठकर चली गईं।
विज्ञापन

बुजुर्ग ने बताया कि उन्होंने एक सोने का कड़ा पहना था जो कि गाड़ी से नीचे उतरने के बाद हाथ से गायब मिला। बुजुर्ग ने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्होंने शिवालिक विहार के प्रेसीडेंट पवन नेहरू को भी दी है। वह इस मामले की शिकायत सोमवार को पुलिस स्टेशन में देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed