फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two women of Nepal arrested for carrying opium Shimla from Delhi

दिल्ली से शिमला अफीम लेकर जा रहीं नेपाल की दो महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 28 Mar 2021 01:16 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two women of Nepal arrested for carrying opium Shimla from Delhi
मोहाली। लालड़ू पुलिस ने दो महिलाओं को 11 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। महिलाओं की पहचान लक्ष्मी (41) और लीला बुद्धा (42) निवासी जिला डाग, नेपाल के रूप में हुई है। दोनों शिमला में रह रही थीं।
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय में एसपी देहाती डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि दिल्ली में एक नेपाली महिला ने 11 किलो अफीम शिमला पहुंचाने के लिए दी थी। इसके एवज में दोनों को 15-15 हजार रुपये मिलने थे। लालड़ू पुलिस ने सरकारी स्मार्ट स्कूल के पास लिंक रोड पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान दोनों महिलाएं आती दिखीं। पुलिस को देखकर वे मुड़ीं तो उन्हें रोक लिया गया। उनके थैलों की तलाशी ली तो एक से छह और दूसरे से पांच किलो अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन

दिल्ली बस स्टैंड पर हुआ था सौदा
पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया कि वह भारत में लोगों के खेतों में सब्जी लगाने का काम करने आई थीं। दिल्ली बस स्टैंड पर उनकी मुलाकात एक नेपाली महिला से हुई। उसने नेपाल की भाषा में बातचीत कर उनका विश्वास जीता। साथ ही कहा कि कुछ सामान शिमला जाकर किसी व्यक्ति को देना है। इसके बदले में उन्हें 15-15 हजार रुपये दिए जाएंगे तो वह उसकी बातों में आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed