फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two thousand nurses from across the country will gather in Mohali Club

Mohali News: मोहाली क्लब में जुटेंगी देशभर की दो हजार नर्स

Fri, 06 Dec 2024 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two thousand nurses from across the country will gather in Mohali Club
मोहाली। मोहाली में देशभर की दो हजार से ज्यादा नर्सें एक साथ होंगी। ये नर्सें मोहाली क्लब में ट्रेंड नर्सिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की जाने वाली दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस के लिए यहां आएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह होंगे। वह इस कांफ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। यह कांफ्रेंस छह और सात दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

पीजीआई में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ नर्सेज की प्राचार्य और ट्रेंड नर्सिंग एसोसिएशन आफ इंडिया की चंडीगढ़ यूनिट की प्रमुख डॉक्टर सुखपाल ने बताया कि दो दिवसीय इस कांफ्रेंस का विषय नर्सिंग में नेतृत्व: प्रेरणादायक दृष्टि, परिवर्तन को प्रेरित करना रखा गया है। जिसके ऊपर सभी वक्ता अपने विचारों को रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस कांफ्रेंस के दौरान जिन एजेंडों पर चर्चा की जाएगी उसके पॉइंट्स बनाकर सरकार को भेजे जाएंगे। जिससे कि सरकार उन पर काम कर सके। इसमें हर राज्य की नर्सें अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आएंगी और स्टेज पर जाएंगी। इस दौरान उनके राज्य का ही थीम म्यूजिक बजाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे से होगी। इसके बाद ग्यारह बजे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह कांफ्रेंस की शुरुआत करेंगे। इस दौरान टीएनएआई के नेशनल प्रेसीडेंट प्रोफेसर (डॉ.) राय के जार्ज, नेशनल वाइस प्रेसीडेंट नार्थ रीजन एनी कुमार, टीएनएआई की महासचिव एवलीन पी कनन भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed