फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two theft accused arrested from Sonipat and Panipat, jewellery and cash recovered

Mohali News: चोरी के दो आरोपी सोनीपत और पानीपत से काबू, जेवर-नकदी बरामद

Sat, 06 Dec 2025 11:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two theft accused arrested from Sonipat and Panipat, jewellery and cash recovered
मोहाली। पुलिस ने फेज-10 (सेक्टर-64) में हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा कर दो शातिर आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 10 तोले सोना, 860 ग्राम चांदी, 50 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और हुंडई आई-10 कार भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपी कई जिलों में पहले भी चोरी के मामलों में नामजद रहे हैं। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर आरोपियों को अलग-अलग इलाकों से दबोचा। आरोपियों की पहचान बिजेंदर वर्मा निवासी सोनीपत, जो पेशे से सुनार है। उसके खिलाफ सोनीपत में चार चोरी के केस पहले भी दर्ज हैं। दूसरा आरोपी संजय कटारिया निवासी पानीपत, जिसके खिलाफ भी सोनीपत के विभिन्न थानों में चार मामले दर्ज हैं। दोनों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


घर का ताला तोड़कर की थी चोरी
यह चोरी 31 अक्टूबर की रात हुई थी। पीड़ित चरणजीत कुमार ने बताया था कि वह परिवार सहित एरोसिटी में विवाह समारोह में गया था। घर लौटने पर उसने दरवाजे का ताला टूटा पाया। अलमारी के दोनों लॉकर टूटे थे। सोना-चांदी व नकदी चोरी हो गई थी। इसी के आधार पर थाना फेज-11 में मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान और भी बरामदगी व खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed