{"_id":"6a0a295d5943aaf2080e0f5c","slug":"two-robbers-snatched-a-gold-chain-from-a-woman-walking-her-child-and-fled-mohali-news-c-71-1-mli1011-142584-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बच्चे को घुमा रही महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागे दो लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बच्चे को घुमा रही महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागे दो लुटेरे
विज्ञापन
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ की सिटी-1 में दिनदहाड़े करीब 34 साल की एक महिला के गले से बाइक सवार दो लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली। चेन की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। महिला 6 माह के बच्चे को घर के बाहर घुमा रही थी।
इसी दौरान दो बाइक सवार लुटेरे आए और अचानक से उसकी सोने की चेन जिसमें डायमंड का लॉकेट भी था, छीनकर भाग गए। इस दौरान महिला ने काफी शोर मचाया लेकिन लुटेरे महिला को धक्का देकर भाग गए। यह सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। इस घटना से महिला काफी डरी हुई है। वह सोच रही है कि अगर आरोपी बच्चा चोर होते तो उसका बच्चा भी छीनकर ले जाते तो वह क्या करती। इको सिटी-1 रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र कुमार ने प्रशासन से मांग की है इस इलाके की जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे हो रही लूटपाट और चोरियों की घटनाओं के मद्देनजर इलाके में जल्द से जल्द पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।