{"_id":"6849e1829c68d3cc3c06ff6b","slug":"two-persons-arrested-with-country-made-liquor-two-boxes-recovered-mohali-news-c-71-1-mli1010-130054-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: देसी शराब के साथ दो व्यक्ति काबू, दो पेटियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: देसी शराब के साथ दो व्यक्ति काबू, दो पेटियां बरामद
विज्ञापन
जीरकपुर। एक्साइज विभाग की टीम ने जीरकपुर पुलिस के साथ साझे ऑपरेशन में दो व्यक्तियों को देसी शराब की दो पटियों के साथ काबू किया है। आरोपी चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर जीरकपुर एरिया में सप्लाई करते थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें काबू किया। आरोपियों की पहचान हिसार के गांव वियाणा निवासी सचिन पुनिया और हिसार के गांव कोटखुर्द निवासी सोमवीर संधू के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना जीरकपुर में एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आबकारी विभाग सर्कल जीरकपुर गुरप्रीत सिंह व जीरकपुर पुलिस टीम ने चंडीगढ़-जीरकपुर रोड के नजदीक होटल वेलवट क्लार्क के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक स्कूटर पर दो लड़के चंडीगढ़ की ओर जा रहे हैं और स्कूटर का नंबर भी टैंपरेरी है। इनके पास चंडीगढ़ की अवैध शराब भी है, जो जीरकपुर में बेची जाती है। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान टैंपरेरी नंबर स्कूटी रोकी, जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने जब उसकी जांच की तो एक थैले से पुलिस को देसी शराब की दो पेटी बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।