{"_id":"61fc3e1b435e1f390952d4f3","slug":"two-people-killed-one-seriously-injured-in-two-road-accidents-in-derabassi-mohali-news-pkl4410459134","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक गंभीर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक गंभीर जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। शहर की सड़कों पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतकों में एक 18 और दूसरा 32 साल का युवक है।
जानकारी के मुताबिक पहले हादसे में चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर कैंटर की चपेट में आकर एक 32 वर्षीय युवक सुरजीत सिंह निवासी प्रीत नगर, गुलाबगढ़ की मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई गुलशन कुमार ने बताया कि सुरजीत सिंह 29 जनवरी को किसी काम से पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक कैंटर चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसे जख्मी हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
दूसरा हादसा गांव बिजनपुर के नजदीक हुआ। इसमें 18 साल का अभिषेक मूलरूप से यूपी निवासी और हाल निवासी गांव मियांपुर अपने दोस्त संजू के साथ बाइक पर गांव की ओर जा रहा था। गांव बिजनपुर के नजदीक उनके बाइक को एक तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर जख्मी हो गए और लोगों ने दोनों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। यहां डाक्टरों ने बाइक चालक अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर जख्मी संजू को जीएमसीएच सेक्टर-23 चंडीगढ़ में रैफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। मृतक अभिषेक गांव मियांपुर में ईंटों के भट्ठे पर काम करता था। पुलिस ने जख्मी संजू के ब्यान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।