फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two people died in two separate road accidents in Industrial Area

Mohali News: इंडस्ट्रियल एरिया में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Wed, 05 Mar 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two people died in two separate road accidents in Industrial Area
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाले दोनों युवक अलग-अलग बाइक पर सवार थे। एक को टिप्पर ने अपनी चपेट में लिया और दूसरे की बुलेट बाइक के साथ टक्कर हो गई थी। दोनों मामलों में इंडस्ट्रियल एरिया चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


एएसआई धर्मपाल सिंह ने बताया कि एक मृतक की पहचान 39 साल के जगतार सिंह निवासी खरड़ के रूप में हुई है। वह इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी में नौकरी करता था। सोमवार सुबह करीब सवा 6 बजे वह खरड़ से फैक्टरी में आ रहा था। जब वह चीमा बॉयलर लाइट पॉइंट के पास पहुंचा तो दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह घायल हो गया और सिविल अस्पताल फेज-6 में पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद चालक टिप्पर मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने टिप्पर कब्जे में ले लिया है। टिप्पर चालक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, वह पकड़ से बाहर है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में बलौंगी निवासी 55 साल के जसपाल सिंह की मौत हो गई। वह एक फैक्टरी में काम करता था। हादसा उस समय हुआ जब रविवार रात करीब सवा 9 वह बाइक पर फैक्टरी से घर जा रहा था। जब क्वार्क लाइटों के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे बुलेट से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। घायल जसपाल सिंह को सिविल अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। जसपाल सिंह की बीएसएफ लखनौर में तैनात सेना के जवान अशोक कुमार की बुलेट के साथ टक्कर हुई थी। इस हादसे में अशोक कुमार भी घायल हुआ है और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने जसपाल सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों मामलों में टिप्पर चालक दीपक और सेना के जवान अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed