फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two people caught doing illegal mining along with tipper and JCB

Mohali News: अवैध खनन करते दो लोग टिप्पर-जेसीबी समेत काबू

Mon, 20 Jan 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two people caught doing illegal mining along with tipper and JCB
डेराबस्सी। पुलिस ने शनिवार की रात शिकायत मिलने पर गांव बिजनपुर में गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन से अवैध खनन करते दो लोगों को एक टिप्पर और एक जेसीबी समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव सूंडरा डेराबस्सी निवासी गौरव और मोहनलाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि शनिवार की रात डेराबस्सी खनन अधिकारी उपेश कुमार ने उन्हें शिकायत दी थी कि गांव बिजनपुर में कुछ लोग गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन से अवैध खनन कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और उक्त दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार को डेराबस्सी अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed