फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two new sewerage treatment plants will soon be built in Zirakpur, people will get relief

सीवरेज लाइन का काम 85 लाख की लागत से किया शुरू

Tue, 18 Oct 2022 02:01 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two new sewerage treatment plants will soon be built in Zirakpur, people will get relief
जीरकपुर। शहर में सीवरेज की समस्या से निपटने के 85 लाख की लागत से सीवरेज लाइन डालने के कार्य का उद्घाटन सोमवार को हलका विधायक कुलजीत रंधावा की ओर से किया गया। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर टीएमटी पेट्रोल पंप के नजदीक पड़ती दुकानों और गोदाम एरिया के लोग लंबे समय से सीवरेज निकासी की समस्या झेल रहे थे। पहले कितनी सरकारें आई लेकिन किसी ने भी लोगों की इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। इस मौके पर विधायक रंधावा ने कहा कि नई सीवरेज लाइन चालू होने से क्षेत्र निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेन लाइन भी बनाई जाएगी ताकि बरसाती पानी की निकासी सही ढंग से हो सके और लोगों को ज्यादा समस्या न आए। जिसका काम भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। विधायक रंधावा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र के लोग समस्या झेल रहे, जिससे लोगों को जल्द राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जीरकपुर में सभी विकास कार्य जनता के हित के लिए होंगे और वह हमेशा जनता की सेवा में करते रहेंगे।
विज्ञापन

रंधावा ने कहा कि जीरकपुर की आबादी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए दो नए ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाए जाएंगे ताकि गंदे पानी को नदियों नालों में गिरने से बचाया जा सके। जिससे क्षेत्र में फैल रही कैंसर जैसी बीमारियों को भी रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र में जो सड़कें क्षतिग्रस्त हैं उनकी मरम्मत भी करवाई जाएगी। रंधावा ने कहा कि पंजाब की जनता ने अकालियों और कांग्रेस को इतने साल दिए, लेकिन इलाके का विकास नहीं हो पाया और मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगवाई वाली आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आते सात महीनों में ही किसानों के कर्ज माफी योजना, विधवा बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी, मोहल्ला क्लीनिक, स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारना, बिजली बिलों में कटौती, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज की समस्या, साफ पीने के लिए नहरी पानी का प्रबंध सहित कई वायदे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राजस्व में सुधार करने और इसका उपयोग केवल राज्य के लोगों के कल्याण के लिए करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। सरकार की ओर से पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के लिए विशेष मुहिम चलाई गई और अब तक 9053 एकड़ पर कब्जे छुड़वा लिए गए हैं। इस मौके पर उनके साथ जीरकपुर नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी रवनीत सिंह, सीवरेज बोर्ड के अधिकारी और पार्टी के पदाधिकारी और वालंटियर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed