{"_id":"6707ddae3367083c170b0226","slug":"two-miscreants-looted-rs-4-thousand-from-the-driver-sleeping-in-the-truck-got-rs-18-thousand-paid-on-google-mohali-news-c-71-1-mli1005-120556-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ट्रक में सो रहे चालक से दो बदमाशों ने 4 हजार लूटे, 18 हजार करवाए गूगल पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ट्रक में सो रहे चालक से दो बदमाशों ने 4 हजार लूटे, 18 हजार करवाए गूगल पे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पटियाला रोड लोहगढ़ लाइट प्वाइंट के नजदीक राजस्थान के रहने वाले एक ट्रक चालक को चाकू की नोक पर लूट लिया। लुटेरों ने ट्रक ड्राइवर से 4 कैश व 18 हजार रुपये गूगल पे करवा लिए और फरार हो गए। इसकी शिकायत ट्रक चालक ने पुलिस को दे दी है, पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज के उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में ट्रक ड्राइवर संदीप निवासी बगवाड़ी कलां, थाना बहरोड़ा जिला कोटपूतली राजस्थान ने बताया की वह राजस्थान से सीमेंट भरकर लाया था और गाड़ी खाली करने के बाद पटियाला रोड पर लोहगढ़ एरिया में ट्रक लगाकर सो रहा था। रात करीब साढ़े बारह बजे दो युवक आए और गाड़ी पर चढ़कर चाकू दिखा उसे उठा दिया। जिसके बाद लुटेरों ने चाकू की नोक पर चार हजार रुपये कैश लूट लिए और 18 हजार रुपये गूगल पे करवा लिए। जिसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया के अंधेरा होने के कारण वह एक्टिवा का नंबर नहीं देख पाया। जिसकी शिकायत जीरकपुर पुलिस को दर्ज करवाई है। मामले के संबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।