फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two lakh 66 thousand voters will cast their votes at 316 booths

316 बूथ पर दो लाख 66 हजार मतदाता डालेंगे वोट

Sun, 13 Feb 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two lakh 66 thousand voters will cast their votes at 316 booths
नयागांव। 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। खरड़ विधानसभा हलके में कुल 316 बूथ पर दो लाख 66 हजार मतदाताओं की ओर से मतदान किया जाएगा। खरड़ विधानसभा हलके के रिटर्निंग ऑफिसर अविकेश गुप्ता ने बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए इलाके में कुल 316 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 75 बूथ वर्लेबल श्रेणी में रखे गए हैं। जबकि एक बूथ क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

हरियाणा की सीमा से सटे हुए गांव टांडा के बूथ को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। जहां पर गांव टांडा, गांव टांडी एवं गांव काने का बाड़ा के मतदाताओं ने मतदान करना है। इलाके के 2.66 लाख मतदाताओं में से 1.34 लाख पुरुष, 1.26 लाख महिला एवं 7 किन्नर मतदाता हैं। इनमें से करीब दस हजार ऐसे मतदाता हैं जोकि पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा करीब चार हजार मतदाता 80 साल से अधिक उम्र के हैं। 9 बुजुर्ग एवं 2 दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर पर ही मतदान की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं को घर पर बैठे हैं एप के जरिए पोलिंग बूथ पर भीड़ की जानकारी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

2 पिंक और एक पीडब्ल्यूडी बूथ होगा
निर्वाचन अधिकारी अविकेश गुप्ता ने बताया कि खरड़ विधानसभा हलके मे दो पिंक बूथ बनाए जाएंगे। जबकि एक पीडब्ल्यूडी बूथ बनाया जाएगा। पिंक बूथ पर सभी चुनाव अधिकारी महिला होंगी। जबकि पीडब्ल्यूडी बूथ पर सभी अधिकारी दिव्यांग होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 आदर्श बूथ बनाए जाएंगे
316 पोलिंग बूथ में से 35 बूथ आदर्श बूथ बनाए जाएंगे। इनमें मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। आदर्श बूथ पर मतदाताओं के लिए पीने के पानी से लेकर शौचालय तक की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर व मतदाताओं के बैठने के लिए भी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed