Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two killers of 20-year-old Prince, who ran a lemonade cart, sentenced to life imprisonment

Mohali News: नींबू पानी की रेहड़ी लगाने वाले 20 वर्षीय प्रिंस के दो हत्यारों को उम्रकैद

Tue, 03 Nov 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two killers of 20-year-old Prince, who ran a lemonade cart, sentenced to life imprisonment
- एक ने पकड़े थे प्रिंस के हाथ, दूसरे ने पेट में घोंपा था चाकू, अदालत ने दोनों पर लगाया 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी
विज्ञापन

- दोषियों ने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी और पहला अपराध होने का दिया हवाला, अदालत ने दया की अपील ठुकराई
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। नींबू पानी की रेहड़ी लगाने वाले 20 वर्षीय प्रिंस कुमार की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में अदालत ने दो को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीटिका वर्मा की अदालत ने भूपिंदर सिंह उर्फ बबली और रिंकू सिंह को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत उम्रकैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इसके अलावा दोनों को धारा 506 के तहत दो-दो साल की अतिरिक्त कैद भी दी गई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। सजा पर बहस के दौरान सरकारी वकील ने अपराध को बेहद जघन्य बताकर दोनों दोषियों को अधिकतम सजा देने की मांग की थी। वहीं, बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी थी कि दोनों दोषियों के परिवार उन पर निर्भर हैं और वे अपने-अपने परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य हैं। दोनों का इससे पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और न ही उन्हें किसी अन्य मामले में सजा हुई है। इसलिए उनके प्रति नरम रुख अपनाया जाए। दोनों दोषियों ने अदालत से रहम की अपील भी की। हालांकि अदालत ने इन दलीलों को सजा में राहत देने के लिए पर्याप्त नहीं माना। अदालत ने कहा कि दोषियों ने ऐसा कोई विशेष कारण नहीं बताया, जिसके आधार पर इस जघन्य अपराध के लिए उनके प्रति नरम रुख अपनाया जा सके। महज 20 साल के युवक की हत्या को गंभीर अपराध मानते हुए अदालत ने दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

पिता को बचाने आए बेटे की कर दी थी हत्या
अदालती फैसले के अनुसार, घटना 21 अक्तूबर 2021 की रात करीब आठ बजे सेक्टर-82 मोहाली में हुई थी। प्रिंस अपने पिता मुख्तियार सिंह के साथ रेहड़ी लगाता था। पिता बीड़ी-सिगरेट बेचते थे, जबकि प्रिंस शिकंजी की रेहड़ी लगाता था। पास में कार वर्कशॉप चलाने वाला भूपिंदर सिंह उर्फ बबली अक्सर मुख्तियार सिंह से उधार सिगरेट लेता था। घटना वाले दिन जब वह दोबारा उधार सिगरेट लेने पहुंचा तो मुख्तियार सिंह ने पहले के करीब 500 रुपये चुकाने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान भूपिंदर ने मुख्तियार सिंह के साथ धक्का-मुक्की की तो प्रिंस ने बीच-बचाव कर पिता को बचाया। इसके कुछ देर बाद भूपिंदर अपने साथी रिंकू सिंह को लेकर वापस आया। भूपिंदर ने प्रिंस के दोनों हाथ पकड़ लिए और रिंकू ने उसके पेट के दाहिने हिस्से में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल प्रिंस को श्री गुरु हरिकृष्ण चैरिटेबल आई अस्पताल, सोहाना ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रात 10:55 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही और एफएसएल रिपोर्ट से साबित हुआ जुर्म
मामले में प्रिंस के पिता मुख्तियार सिंह और उसके बहनोई अभय कुमार ने प्रत्यक्षदर्शी के तौर पर गवाही दी। दोनों ने अदालत में आरोपियों की भूमिका और वारदात का पूरा घटनाक्रम बताया। बचाव पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज, चाकू की पहचान और एफआईआर दर्ज करने में देरी को लेकर सवाल उठाए, लेकिन अदालत ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया। पुलिस ने रिंकू की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया था। एफएसएल रिपोर्ट में चाकू पर मानव रक्त मिलने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed