फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two including a 20-year-old youth died of dengue in Derabassi

डेराबस्सी में डेंगू से 20 साल के युवक सहित दो की मौत

Mon, 04 Oct 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two including a 20-year-old youth died of dengue in Derabassi
डेराबस्सी। सब डिवीजन डेराबस्सी में डेंगू लगातार पैर पसारता जा रहा है। इलाके में रविवार को डेंगू से एक 20 साल के युवक सहित दो लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। जबकि सेहत विभाग ने केवल एक युवक की मौत की पुष्टि की गई है। उसका इलाज अंबाला के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मृतक की पहचान विक्रांत कालिया पुत्र अमित कालिया निवासी त्रिवेदी कैंप के रूप में हुई है। मृतक अपने चाचा के पास सिल्वर सिटी जीरकपुर में रह रहा था। दूसरी मौत मुबारिकपुर के फोकल प्वाइंट में रह रही एक महिला की हुई है। इस महिला की मौत की सेहत विभाग के पास कोई जानकारी नहीं है। जबकि परिवार की ओर से महिला की मौत का कारण डेंगू बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक के पिता अमित कालिया जो एक पंजाबी अखबार के जीरकपुर से पत्रकार हैं, ने बताया कि उनके बेटे विक्रांत का बुखार नहीं उतर रहा था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर अंबाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां उसका टेस्ट किया तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी। विक्रांत की तबीयत में सुधार हो रहा था, लेकिन शनिवार की रात वह बाथरूम गया और वहां अचानक गिरने के कारण उसे उल्टी आई थी और उसकी तबीयत अधिक बिगड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि सब डिवीजन डेराबस्सी में अब तक डेंगू के 70 मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि गांव त्रिवेदी कैंप के निवासी दो लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। डेराबस्सी क्षेत्र में सबसे ज्यादा मरीज यहां के गांव त्रिवेदी कैंप और गांव सैदपुरा से सामने आए हैं। गांव त्रिवेदी कैंप में अब तक 12 और सैदपुरा से करीब 17 मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने बताया कि इलाके में इससे पहले दो लोगों की मौत हो चुकी है और अब इस युवक की मौत के बाद डेंगू से कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मृतक युवक का परिवार उसका इलाज एक निजी अस्पताल में करवा रहा था और वहां उसकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा था। लेकिन अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। वहीं, मुबारिकपुर के फोकल प्वाइंट में भी एक महिला की डेंगू से मौत के बारे में डॉ. जैन ने कहा कि अभी सेहत विभाग के पास इस संबंधी कोई जानकारी नहीं है। इसकी जांच की जा रही है, इसके बाद सच्चाई सामने आएगी। डाक्टर जैन ने कहा कि सेहत विभाग की ओर से लगातार घर-घर का सर्वे करके डेंगू के लारवे को नष्ट किया जा रहा है और लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। क्योंकि कहीं भी जमा हुए साफ पानी में भी डेंगू मच्छर पैदा होता है। उन्होंने कहा कि कई दिनों से एक जगह जमा हुए पानी में डेंगू मच्छर का लारवा पैदा होता है। उन्होंने लोगों को कूलरों, खाली बर्तनों, जानवरों के पीने के लिए बनाई गई टंकी सहित अन्य स्थानों पर पानी जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed