फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two Improvement Trust officials were sentenced to four years in prison and fined 20,000 rupees

Mohali News: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दो अधिकारियों को चार साल की जेल, 20 हजार जुर्माना

Sat, 17 Jan 2026 03:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two Improvement Trust officials were sentenced to four years in prison and fined 20,000 rupees
मोहाली। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट रोपड़ में तैनात क्लर्क परवीन कुमार और जूनियर इंजीनियर सतीश कुमार को ट्रायल खत्म होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट ने दोषी ठहराकर दोनों को चार साल की सजा सुनाकर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों को विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के एक मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। सुनवाई के दौरान इस बात का खुलासा कर विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी जूनियर इंजीनियर और क्लर्क ने शिकायतकर्ता से उसकी प्रॉपर्टी की सेल डीड रजिस्टर करवाने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने रिश्वत किश्तों में दी थी। रिश्वत की आखिरी किश्त देने से पहले विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया था। उसकी शिकायत पर कार्रवाई कर विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट रोपड़ के ऑफिस में छापा मारा।सरकारी अधिकारियों, गवाहों की मौजूदगी में सह-आरोपी परवीन कुमार के पास से 7500 रुपये की रिश्वत की रकम बरामद की गई। सह-आरोपी परवीन कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed