{"_id":"65994eb8d2d6747481093ed4","slug":"two-groups-clashed-the-person-who-went-to-rescue-them-was-beaten-up-six-stitches-on-his-head-mohali-news-c-71-1-mli1001-10194-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दो गुट भिड़े, छुड़ाने गए व्यक्ति को पीटा, सिर पर लगे छह टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दो गुट भिड़े, छुड़ाने गए व्यक्ति को पीटा, सिर पर लगे छह टांके
Sat, 06 Jan 2024 06:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sat, 06 Jan 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
गांव मटौर की है घटना, पीड़ित अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गांव मटौर में दो गुटों की लड़ाई छुड़वाने गए व्यक्ति पर ही हमला कर दिया। उसके सिर पर छह टांके लगे हैं। इस पर उन्होंने मटौर थाने में बबलू, रोहित, अतुल और अन्य दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ शिकायत दी है।
पीड़ित अतुल सिंह वासी मटौर ने बताया कि वह एक सैलून में काम करते हैं। पांच जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे जब वह पत्नी और एक साल की बच्ची के साथ सैर करने घर से बाहर निकला तो देखा कि गली में दो गुट में लड़ाई चल रही थी। यह देख वह लड़ाई शांत करने के लिए उनके पास चला गया। इसके बाद गुस्से में मौजूद लड़कों और महिलाओं ने उसे ही पकड़ लिया। इस दौरान किसी ने पीछे से उसके सिर पर रॉड से वार कर दिया, जिससे वह वहीं गिर गया। जब उसकी पत्नी बचाने के लिए बीच में आई तो किसी ने उसकी नहीं सुनी। बाद में अतुल की पीठ पर रॉड से और उसके गुप्तांग पर भी वार किया गया। इसके बाद जब उसने शोर मचाया तो वे सब भाग निकले। इसके बाद जब उन्होंने पीसीआर को फोन कर मौके पर बुलाया तो सभी आरोपियों ने घर के दरवाजे बंद कर दिए। इस पर पुलिस के धमकाने पर वे घर से बाहर आए। फिर उन्हें मटौर थाने में पेश कर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।