फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two gates of Sukhna Cho opened, people became alert due to rising water level in Baltana

Mohali News: सुखना चो के दो गेट खोले, बलटाना में जलस्तर बढ़ने से लोग हुए अलर्ट

Wed, 20 Aug 2025 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two gates of Sukhna Cho opened, people became alert due to rising water level in Baltana
जीरकपुर। मंगलवार शाम करीब पांच बजे अचानक सुखना चो में पानी का बहाव बढ़ गया और आसपास के एरिया में हलचल शुरू हो गई। देखते ही देखते पानी का लेवल बढ़ने लगा और पानी सुखाना-चो के ऊपर तक पहुंच गया। पुलिस और प्रशासन ने आसपास के लोगों को अलर्ट कर दिया और बलटाना पुलिस ने अपना रिकॉर्ड व कागजात संभालने शुरू कर दिए ताकि यदि बाढ़ की स्थिति बनती है तो पानी रिकार्ड को कोई नुकसान ना पहुंचा दे। मौके से मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय चंडीगढ़ और हिमाचल में हुई तेज बारिश के बाद अचानक पानी का लेवल बढ़ गया। चंडीगढ़ प्रशासन को सुखना लेक के दो गेट खोलने पड़े। इसके बाद बलटाना एरिया में अचानक से पानी का स्तर बढ़ गया। इस दौरान कार्यकारी अधिकारी और एमई पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक जेसीबी को भी मौके पर बुलाया। जेसीबी से सुखना चो पर बने पुल के पाइपों की सफाई की जा रही थी, ताकि बाढ़ में आया मलबा बहाव में कोई रुकावट ना पैदा करे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed