फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two friends came in the car, escaped after getting the tank full

मोहाली में कार में आए दो यार, टंकी फुल करवाकर हुए फरार

Sat, 04 Sep 2021 02:20 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two friends came in the car, escaped after getting the tank full
मोहाली। लांडरां-बनूड़ रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर दिन दहाड़े दो युवकों ने पेट्रोल से अपनी कार की टंकी फुल करवाई और पैसे दिए बिना वहां से फरार हो गए। हालांकि पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने उनकी कार का नंबर नोट कर लिया है। इसके बाद सोहाना थाने की पुलिस को कार का नंबर सौंप कर शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी युवकों ने कार पर फर्जी नंबर लगा रखा होगा। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी चेक रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह वारदात मोहाली के गांव स्नेटा मेंहिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के पेट्रोल पंप पर हुई है। पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने बताया कि वीरवार को एक कार में दो युवक पेट्रोल भरवाने पंप पर पहुंचे और आते ही उन्होंने पेट्रोल से टंकी फुल करने को कहा। उनका बिल 4878 रुपये बना था। लेकिन जैसे ही कर्मचारी उनसे पैसे लेने के लिए आगे बढ़ा तो दोनों युवक तेजी से कार लेकर फरार हो गए। दोनों युवक करीब 24-25 साल के लग रहे थे। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि कार सवार दोनों युवक बनूड़ की तरफ फरार हुए थे। साथ ही नोट किया गया कार का नंबर भी पुलिस को सौंप दिया गया है। लेकिन वाहनों का रिकॉर्ड चेक करने वाने एप पर नंबर चेक किया तो उस पर इस कार के नंबर का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने कार पर फर्जी नंबर लगा रखा था। बता दें कि दो दिन पहले ही गांव रायपुर के रिलांयस पेट्रोल पंप पर भी ऐसी वारदात हो चुकी है। इस मामले में भी पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed