फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two drug peddlers arrested with 1.5 kg heroin

Mohali News: दो ड्रग तस्कर 1.5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Tue, 11 Mar 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two drug peddlers arrested with 1.5 kg heroin
मोहाली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दो ड्रग तस्करों को 1.5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हेरोइन की मार्केट कीमत छह करोड़ के आसपास है। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह निवासी माछीवाडा और उसके साथी हरमन के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एएसआई दलजीत सिंह के बयान पर थाना एएनटीएफ मोहाली में एनडीपीएस का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकर काबू किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि उनकी एएनटीएफ टीम गश्त पर थी, उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो ड्रग तस्कर हेरोइन की सप्लाई करते हैं। बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप लेकर घूम रहे हैं। एएनटीएफ की टीम ने ट्रैप लगाकर दोनों को काबू कर लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 1.5 किलो हेरोइन बरामद हुई। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। टीम यह जांच कर रही है आरोपी यह हेरोइन की खेप कहां से लेकर आए थे और उन्होंने इसे आगे कहां बेचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed